केसरी चैप्टर 2' को लेकर वाद विवाद शुरू: 7 निर्माताओं के खिलाफ FIR दर्ज, TMC नेताओं लगाया'सुनियोजित साजिश'... 

केसरी चैप्टर 2' को लेकर वाद विवाद शुरू: 7 निर्माताओं के खिलाफ FIR दर्ज, TMC नेताओं लगाया'सुनियोजित साजिश'... 

Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर वाद विवाद शुरू हो गया है। दरअसल फिल्म के निर्माताओं पर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस TMC ने एक बड़ा आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में बंगाल के योगदान को इस फिल्म तोड़-मरोड़कर पेश किया है, और इसे बंगाली क्रांतिकारियों का अपमान भी बताया है। इस सन्दर्भ में कांग्रेस TMC ने फिल्म के 7 निर्माताओं के खिलाफ बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत FIR दर्ज कराया है। 

ऐतिहासिक योगदान को मिटाने का आरोप:

विवाद की जड़ में फिल्म का वह दृश्य है जिसमें प्रख्यात क्रांतिकारी खुदीराम बोस को 'खुदीराम सिंह' कहा गया है और बरिंद्र कुमार घोष को 'बीरेंद्र कुमार' जो पंजाब के अमृतसर से बताया गया। TMC नेताओं का कहना है कि यह एक 'सुनियोजित साजिश' है, ताकि बंगाल के ऐतिहासिक योगदान को मिटाया जा सके। पार्टी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष और अरूप चक्रवर्ती ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म की कड़ी निंदा की। कुणाल घोष ने कहा, "यह कोई मामूली गलती नहीं, बल्कि इतिहास को मिटाने की साजिश है। इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट कैसे मिल गया?"

CM ममता ने केंद्र पर साधा निशाना:

हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने इसे बंगाल के क्रांतिकारियों का अपमान बताया और इसके पीछे केंद्र सरकार व भाजपा की "सांस्कृतिक साजिश" का आरोप लगाया।

फिल्म में निकाली गलतियां: 

TMC नेताओं ने दावा किया है कि फिल्म में क्रांतिकारी हेमचंद्र कानूनगो को भी नजर अंदाज कर दिया गया है और उनके स्थान पर एक काल्पनिक पात्र 'कृपाल सिंह' को दिखाया गया है, जो बम बनाने की ट्रेनिंग देता है। फिल्म केसरी चैप्टर 2 का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और ये फिल्म पुष्पा पलट व यह रघु पलट की किताब The Case That Shook the Empire पर आधारित है। इस फिल्म में अनन्या पांडे आर. माधवन, अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।


संबंधित समाचार