होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का विवादित बयान, कहा- "गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया" पढ़िए पूरी खबर... 

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का विवादित बयान, कहा- "गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया" पढ़िए पूरी खबर... 

DELHI: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने जिहाद मामले पर अपना विवादित बयां जारी करते हुए कहा गीता में जिहाद की अवधारणा का उल्लेख किया गया है, कृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। बयानों के बाद विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल पूरा मामला दिल्ली में एक किताब के विमोचन के दौरान शुरू हुआ इसके बाद  विवाद खड़ा हो गया बीजेपी नेता ने उनपर निशाना साधा है. तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति की वजह से सारी हदें पार करते हुए इस तरह की बातें कर रही है। 

यह भी पढ़ें: MEXICO: मेक्सिको में हुआ बड़ा हादसा,मालगाड़ी से टकराया फ्यूल ट्रक, ट्रेन में लगी आग

बयान पर क्या कहा शिवराज पाटिल ने: 
शिवराज पाटिल ने कहा, "कहा जाता है कि इस्लाम में जिहाद पर बहुत चर्चा होती है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई साफ-सुथरा विचार नहीं समझता है, तो सत्ता सत्ता पर काबिज हो सकती है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने महाभारत में गीता के एक हिस्से में अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा था कि महाभारत में भी गीता के हिस्से में श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं और यह बात सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी है। 

यह भी पढ़ें: माणा गांव पहुंचे PM MODI , बोले- जब मीटिंग बुलाई तो BJP कार्यकर्ता नाराज हो गए थे, जानिए पूरा मामला...
 

बयान पर बीजेपी का पलटवार: 
शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने हिन्दू नफरत की सारी सीमाएं पार कर दी है। आज कांग्रेस पार्टी ने सारी हदें पार करते हुए और उनके नेता पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने श्री कृष्ण के पावन संदेश गीता की तुलना जिहाद से की है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया। इन्होंने ही हिन्दू टेरर शब्द का भी ईजाद किया था।  
 

यह भी पढ़ें: ARUNACHAL PRADESH : अरुणाचल प्रदेश में मिलिट्री का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, रेस्क्यू टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन


संबंधित समाचार