होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Constable Suspended : भोपाल कोहेफिजा में पदस्थ आरक्षक सस्पेंड, मिली भगत के आरोप

Bhopal Constable Suspended : भोपाल कोहेफिजा में पदस्थ आरक्षक सस्पेंड, मिली भगत के आरोप

Bhopal Constable Suspended : भोपाल के कोहेफिजा थाने में पदस्थ आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है। आरक्षक पर दुष्कर्म और लव जिहाद के एक मामले में आरोपी के साथी को बचाने और उससे मिलीभगत करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कोहेफिजा थाना क्षेत्र में लव जिहाद से जुड़े एक मामले में ओशाख नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आया कि ओशाख के एक करीबी सहयोगी और जिम संचालक माज को भी इस प्रकरण में गिरफ्तार किया जाना था। इसी बीच यह जानकारी सामने आई कि आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी का आरोपी माज के साथ उठना-बैठना था और वह उसके साथ भोजन करते हुए देखा गया। आरोप है कि आरक्षक ने आरोपी के साथी को गोपनीय पुलिस जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे उसकी गिरफ्तारी से पहले उसे सतर्क होने का मौका मिल गया।

आरक्षक पर मिली भगत के आरोप

पुलिस विभाग को जब आरक्षक और आरोपी के साथी के बीच कथित मिलीभगत की जानकारी मिली, तो वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई। जांच में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने के बाद डीसीपी ने आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


संबंधित समाचार