INDORE BREAKING : कांग्रेस का अनोखा विरोध, पोस्टर के जरिए सरकार पर कसा तंज 

INDORE BREAKING : कांग्रेस का अनोखा विरोध, पोस्टर के जरिए सरकार पर कसा तंज 

इंदौर। मध्यप्रदेश में इस साल हुई बारिश में कई सड़के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। शहर अलग हो जाता है लेकिन टूटी सड़कें और गड्ढों भरी सड़के हर जगह देखने को मिलती है। इन सब मुद्दों पर विपक्ष अक्सर सरकार को घेरती नजर आती है। इंदौर में खराब रोड को लेकर कांग्रेस का अनोखा विरोध देखने को मिला है। कांग्रेस ने पुष्प मित्र ब्यूटी पार्लर पोस्टर पर कई बातें लिखते हुए सरकार के ऊपर तंज कसा है। 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश कि आर्थिक राजधानी इंदौर से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खराब सड़क पर छोटी लकड़ी के सहारे एक पुष्प मित्र ब्यूटी पार्लर का पोस्टर लगाया गया है। जिसमे लिखा गया है कि, 'आवश्यकता है इंदौर शहर की जर्जर सडकों को महंगा एवं घोटाले बाज मेकअप आर्टिस्ट की। विशेष छूट- ज्यादा कमीशन देने वाले के लिए विशेष पात्रता है।' जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने इंदौर शहर के कई चौराहों पर ऐसे पोस्टर लगाए है। 


संबंधित समाचार