होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी का अजीब विरोध, शिप्रा में किया स्नान

MP NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी का अजीब विरोध, शिप्रा में किया स्नान

उज्जैन। मध्य प्रदेश में शिप्रा नदी (Shipra River) में नाले का गंदा (Bad Watter) पानी मिलने की कथित जानकारी सामने आने पर कांग्रेस (Congress) के एक नेता (Leader) ने इस का अजीब तरह से विरोध (Protest) किया है। कांग्रेसी नेता ने शिप्रा नदी में स्नान करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।

उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार ने शिप्रा नदी में गंदे नाले का पानी मिलाने को लेकर नाले के पानी में स्नान कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नदी में गंदे नाले का पानी मिलने से जागरूक लोग भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस मौके पर लोग राज्य सरकार से नदी के पानी की स्वच्छता के लिए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार ने कहा कि पिछले 20 साल से मध्य प्रदेश में और 10 साल से देश में भाजपा की सरकार है। लगातार सालों से इनके सांसद, विधायक और महापौर हैं। भाजपा और शासन प्रशासन के लोग हमें कलंकित कर रहे हैं।

महेश परमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी ये स्थिति है फिर से 600 करोड़ का नया बजट आया है। हमारे भाजपा के सांसद पिछले 5 साल में यहां एक बार भी नहीं आए हैं। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कहां हैं। उन्होंने कहा कि 40-50 लाख इंदौर वासियों का मल मूत्र रोज इसमें मिलता है।


संबंधित समाचार