होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Loksabha Election 2024 : कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप , जानें क्या हैं पूरा मामला 

Loksabha Election 2024 : कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप , जानें क्या हैं पूरा मामला 

सतना। मध्यप्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं।  इससे पहले ही कई राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी सरगर्मी तेज हो गई हैं। सतना से कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बीजेपी पर जनता के वोटों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 

देशभर में लोकसभा चुनाव की धूम मची हुई है। ऐसे में सभी पोलिटिकल पार्टिया बहुमत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी  का जोर लगा रही है साथ अपने विपक्षी दलों पर आरोप प्रत्यारोप का सियासी खेल भी खेल रही है। अब सतना के कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि, 'भाजपा ने जनता के वोटों का गलत इस्तेमाल किया है । आज जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता कांग्रेस को मतदान करेगी।'

आपको बता दें कि सतना संसदीय क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान यहां स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल मैहर और चित्रकूट हैं। इस सीट पर लगातार जीत का छक्का लगा चुकी भाजपा ने इसे अपना गढ़ बना लिया है। यहां ब्राह्मण और पटेल मतदाता राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं।


संबंधित समाचार