होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Complaint filed against Taapsee Pannu : अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर की संस्था हिंद रक्षक ने पुलिस में की शिकायत, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का है आरोप

Complaint filed against Taapsee Pannu : अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर की संस्था हिंद रक्षक ने पुलिस में की शिकायत, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का है आरोप

Complaint filed against Taapsee Pannu :  बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में हिन्द रक्षक संस्था ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। और मामले की शिकायत नहीं होने पर उग्ग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

READ MORE : एकदिवसीय कर्णाटक दौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीदर में फहराया तिरंगा

यह शिकायत हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्यसिंह गौड़ ने लिखा है। वे अपने साथियों के साथ छत्रीपुरा थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने शिकायत करते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर अश्लीलता फैलाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर संगठन खुले मंच पर इसका विरोध करेंगे। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक मामला जांच का है। जिसमें वरिष्ठ अफसरो से चर्चा की जाएगी। हिंद रक्षक के एकलव्यसिंह गौड़ ने शिकायत में बताया कि अभिनेत्री तापसी पन्नू ने 14 मार्च 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था।

READ MORE :  परिणय-सूत्र में बंधे मायावती के भतीजे आकाश आनंद, कई बड़े नेताओं ने की शिरकत

यह वीडियो एक फैशन शो का है। तापसी पन्नू ने इसमें अश्लील व अशोभनीय ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही सनातन हिंदू धर्म की अराध्य देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट गले में पहन रखा है। इसे हिंद रक्षक संगठन ने सुनियोजित रूप से सनातन धर्म को नीचा दिखाने एवं भावनाओं को अपमानित करने की बात कही।

 

Watch Latest News Videos: 

 


संबंधित समाचार