होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि, जल संरक्षण पर जोर: सीएम साय ने सुना पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम

कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि, जल संरक्षण पर जोर: सीएम साय ने सुना पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और CGPSC भर्ती घोटाले जैसे अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता है प्रदेश का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को 'मन की बात' के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं और यह कार्यक्रम पूरे देश में उत्साह के साथ सुना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समय-समय पर अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और यहां की विशेषताओं का उल्लेख करते हैं, जिससे प्रदेश का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता है।

'छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाते हैं प्रधानमंत्री'

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ के प्रति विशेष लगाव दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश का उल्लेख करते हैं तो यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का विषय होता है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया नैतिक फैसला

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों पर चलने वाली पार्टी है। उनके अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी रह चुके हैं और उनके कार्यशैली से वे भलीभांति परिचित हैं।

CGPSC भर्ती घोटाले पर कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आए CGPSC भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की अनियमितताओं का जवाब देना चाहिए। उनके अनुसार, पिछली सरकार में प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय हुआ और भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए।

जीरो टॉलरेंस नीति पर दोहराया भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने से पहले युवाओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था। उसी संकल्प के अनुरूप सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को कानून के अनुसार जेल भेजा जा रहा है।


संबंधित समाचार