होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : सामूहिक विवाह में होगी सीएम मोहन के बेटे की शादी, इस दिन कपल लेंगे सात फेरे, यहां होगा आयोजन

MP NEWS : सामूहिक विवाह में होगी सीएम मोहन के बेटे की शादी, इस दिन कपल लेंगे सात फेरे, यहां होगा आयोजन

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्‍यु यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। यह शादी भव्य तरीके से होने की बजाए सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगा। जिसकी जानकारी खुद सीएम मोहन ने दी। बता दें कि यह शादी 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी। शादी को लेकर तैयारियां जहां शुरू कर दी गई है। तो वही दूसरी तरफ सीएम मोहन के इस फैसले की कैबिनेट मंत्री, विधायकों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर  तारीफ की। 

पांच महीने पहले भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई थी सगाई 

बता दें कि खरगोन के सेल्दा की रहने वाली डॉ. इशिता सीएम मोहन यादव के परिवार की बहू बनने जा रही है। डॉ. इशिता और डॉ. अभिमन्‍यु यादव की इसी साल सगाई हुई थी। जिसमे दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। सगाई समारोह का कार्यक्रम सीएम हाउस में रखा गया था। 

शादी उज्जैन के होटल अथर्व में होगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा अपने जीवन और कार्यशैली में सादगी को प्राथमिकता दी है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पारिवारिक आयोजन को भी समाजहित से जोड़ा है। इसी के चलते 30 नवंबर को डॉ. इशिता और डॉ. अभिमन्‍यु यादव की शादी उज्जैन के होटल अथर्व में होगी। 

इशिता भी चिकित्सा क्षेत्र में एमबीबीएस हैं

डॉ. अभिमन्यु ने भोपाल में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और पढ़ाई के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के बजाय कॉलेज हॉस्टल में रहे। तो वहीं डॉक्टर इशिता भी चिकित्सा क्षेत्र में एमबीबीएस हैं और खरगोन जिले के किसान दिनेश यादव की पुत्री हैं। 


संबंधित समाचार