होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News: CM मोहन आज करेंगे सबसे बड़े खेल महाकुंभ का शुभारंभ, 1.50 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग, चार चरणों में होगी प्रतियोगताएं

MP News: CM मोहन आज करेंगे सबसे बड़े खेल महाकुंभ का शुभारंभ, 1.50 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग, चार चरणों में होगी प्रतियोगताएं

भोपाल : मध्यप्रदेश में आज से खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसका आयोजन चार चरणों में किया गया है। इस खेल के महाकुंभ में प्रदेशभर के लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। तो वही सीएम मोहन इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 6 बजे करेंगे। प्रतियोगिता में इस बार 28 विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। जिसका समापन 31 जनवरी को होगा।

संभाग, ब्लॉक और प्रदेश स्तर पर हुआ आयोजन 

प्रतियोगिता का आयोजन संभाग, ब्लॉक और प्रदेश स्तर पर किया गया है। जहां प्रथम पुरस्कार जीतने वाले विजेता को 31 हजार रूपए, द्वितीय को 21 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार को 11 हजार रूपए दिए जायेंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 13  जनवरी को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन देश में पहली बार फ्लोटिंग स्टेज से होगा, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और अनूठा प्रयोग है। इतना ही नही राज्य  स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को लगभग 4 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

प्रसिद्ध गायिका शेफाली अल्वारेस की होगी शानदार प्रस्तुति

इधर, खेल महाकुंभ के शुभारंभ के अवसर पर वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो, आतिशबाजी के साथ ही प्रसिद्ध गायिका शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार की शानदार प्रस्तुति भी होगी। देश में पहली बार है जब खेल विभाग के साथ साथ सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ साथ मिलकर समन्वित रूप से यूथ गेम्स का आयोजन एवं संचालन कर रहे हैं। यह पहल खेल विभाग का एक ऐतिहासिक और नवाचारी कदम है। 

28 खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं

इस बार खेलो एमपी यूथ गेम्स में कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। तीन चरणों में 11 खेल हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मल्लखंब, कुश्ती, जूडो, शतरंज और वेटलिफ्टिंग—खेले जाएंगे। चार चरणों में 10 खेल—फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिटू, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, रस्साकस्सी और कबड्डी आयोजित होंगे। वहीं आर्चरी, ताइक्वांडो, कायकिंग-कैनोईंग, रोविंग, फेंसिंग, शूटिंग और थ्रो-बॉल सीधे राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

विभिन्न खेल प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। जैसे की भोपाल में एथलेटिक्स, तैराकी, हॉकी और रोविंग, तो वही इंदौर में बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग, ग्वालियर में महिला हॉकी और बैडमिंटन और उज्जैन में मल्लखंब और कबड्डी के साथ ही जबलपुर में खो-खो, रीवा में फुटबॉल और नर्मदापुरम में शतरंज और ताइक्वांडो की प्रतियोगिताएं होंगी।

चार चरणों में आयोजित होगा कार्यक्रम 

= ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं- 12 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी.

= जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी.

= संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं- 21 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

= राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं - 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी.


संबंधित समाचार