भोपाल। बॉलीवुड जगत के दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि नाना को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने गोवा में अपनी अंतिम सांसे ली। नाना की मौत से पूरा बॉलीवुड जगत जहां शोक की लहर है। तो वही एक्टर की मौत पर सीएम मोहन ने दुःख व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।
निधन पर गहरा दुख जताया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने संघर्षपूर्ण जीवन से आगे बढ़ते हुए अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और देशभर में मध्य प्रदेश सहित भारत का गौरव बढ़ाया।
दमदार किरदारों में से एक
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर की अभिनय शैली, प्रभावशाली संवाद अदायगी और दमदार किरदारों ने उन्हें भारतीय सिनेमा में विशिष्ट स्थान दिलाया। उन्होंने कई ऐसी भूमिकाएं निभाईं, जिनमें समाज और जीवन की वास्तविकताओं की झलक दिखाई देती थी।
नाना पाटेकर जैसे कलाकार बहुत कम होते हैं
मोहन यादव ने कहा कि नाना पाटेकर जैसे कलाकार बहुत कम होते हैं, जो अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत बना देते हैं। उनके निधन को उन्होंने फिल्म और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। नाना पाटेकर के निधन पर देशभर से श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी है।