होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : क्रूसे हादसे पर जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान, कहा - उच्च स्तरीय होगी जांच, पीड़ितों से मिलने जाएंगे CM

JABALPUR NEWS : क्रूसे हादसे पर जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान, कहा - उच्च स्तरीय होगी जांच, पीड़ितों से मिलने जाएंगे CM

जबलपुर : जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर प्रशासन में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पीड़ित और मृतक के परिजनों से मिलने के लिए सीएम मोहन कुछ ही देर में जबलपुर के लिए रवाना होंगे और बरगी हादसे का निरक्षण करेंगे। बता दें कि इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य 6 की तलाश जारी है। 

हादसा 5 बजे के आस पास हुआ

जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन शाम 5 बजे के आस पास जबलपुर पहुंचेंगे और डुमना विमानतल से कार द्वारा बरगी बांध के लिए रवाना होंगे। इसके बाद बरगी बांध के घटना स्थल का निरक्षण करेंगे और फिर मेडिकल अस्पताल में भर्ती लोगो से मुलाकात करेंगे और आखिर में मृतक के घर जाकर पीड़िता परिजनों से मुलाकात करेंगे। 

उच्च स्तरीय जांच होगी- जगदीश देवड़ा

इधर, हादसे को लेकर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बयान जारी करते हुए कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच होगी और दोषियों पर डंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। फ़िलहाल हमारी प्राथमिकता जो लोग लापता हैं उनका रेस्क्यू करना है। 

6 लापता लोगों की तलाश जारी

बता दें कि बचाव दल द्वारा डैम में डूबे हुए क्रूज को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि 6 लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान क्रूज में करीब 35 से अधिक लोग सवार थे। जिनमे से 22 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि कई अब भी लापता है। 

तेज आंधी के बीच क्रूज बरगी बांध की लहरों में फंसा

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को बारिश के साथ चली तेज आंधी के बीच क्रूज बरगी बांध की लहरों के बीच फंस गया और डूब गया। जिसकी वजह से कई लोगों को बेवजह अपनी जान गवानी पड़ी। फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 


संबंधित समाचार