भोपाल : पश्चिम बंगाल चुनाव होने में सिर्फ कुछ दिनों का समय रह गया है। ऐसे में बीजेपी के स्टार प्रचारक लगातार राज्य का दौरा कर जनता को साधने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जायेंगे और बीजेपी प्रत्याशी अरुप चौधरी के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
दिलीप घोष और अरुप चौधरी के समर्थन में करेंगे प्रचार
जानकारी के अनुसार, आज रात 10:40 बजे सीएम मोहन कोलकाता लैंड करेंगे और कल सुबह बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में कोलकाता और खड़गपुर में जान सभाएं करेंगे। पहली सभा कमरहाटी में होगी। जहां वो बीजेपी प्रत्याशी अरुप चौधरी के समर्थन में प्रचार करेंगे। तो वही दूसरी सभा शाम 5 बजे खड़गपुर सदर में होगी। जहां सीएम मोहन वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के पक्ष में जनता से मतदान की अपील करेंगे।
294 विधानसभा सीटों पर होगे चुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होने जा रही है। पहले चरण के चुनाव 23 अप्रैल को होंगे । वही दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। जिसके नतीजे 4 मई 2026 को जारी किये जायेंगे। यह चुनाव 294 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे है। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई ही।