होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : CM मोहन के काफिले में शामिल हुई EV कार, आधुनिक सुविधाओं से लैस है गाड़ी, दिया ये खास संदेश

BHOPAL NEWS : CM मोहन के काफिले में शामिल हुई EV कार, आधुनिक सुविधाओं से लैस है गाड़ी, दिया ये खास संदेश

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईधन बचत की अपील के बाद आज अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया है। इतना ही नहीं सीएम ने महिंद्रा XEV 9e कार से स्टेट हैंगर भोपाल तक सफर किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक सफर तय करती है। वही सुरक्षा के लिहाजे से भी कार पूरी तरफ से सुरक्षित है। 

काफिले में महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल

बता दें कि सीएम मोहन देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई कार को MP-02-VB-2047 नंबर मिला है। इस नंबर में VB का अर्थ विकसित भारत से लगाया जा रहा है। जबकि, 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। कार में 360 डिग्री कैमरा सहित कई सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस कार से सफर करके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

काफिले की संख्या घटाकर की 7 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 7 कर चुके हैं। उनकी इस पहल के बाद कई मंत्रियों और अधिकारियों ने भी कार-पूलिंग तथा कम वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

पर्यावरण संरक्षण पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इन दोनों के लिए वे नई-नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अलग-अलग जगह गिद्धों और मगरमच्छों को छोड़ा। उनका मानना है कि कोई भी विकास बिना पर्यावरण संरक्षण के अधूरा है। वे मानते हैं कि सौर ऊर्जा से उत्पन्न विकल्प देश-दुनिया को विकास का नया मार्ग दिखा सकते हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है XEV 9e

महिंद्रा XEV 9e को कंपनी की सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, फास्ट चार्जिंग तकनीक, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वाहन लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी उपयुक्त माना जा रहा है।


संबंधित समाचार