उमरिया : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल यानि की 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के दौरे पर रहेंगे और प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों को लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त की सौगात देंगे। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की जाएगी। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि सीएम यह राशि मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत गुरुवाही गांव से जारी करेंगे। आगमन को लेकर सुरक्षा के जहां कड़े इंतजाम किये गए है। तो वही लाडली बहना योजना की क़िस्त जारी होने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।
1,500-1,500 रुपये करेंगे ट्रांसफर
सीएम मोहन हर बार की तरह इस बार भी पात्र महिलाओं के खातों में 1,500-1,500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही जिले में अन्य विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
400 पुलिस जवानों की जाएगी तैनाती
सीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा में जहां 400 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। वहीं, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के विरोध में काले झंडे दिखाने की तैयारी की है। इस संबंध में पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं।