होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : राजस्थान सड़क हादसे पर CM मोहन ने जताया दुःख, 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने का किया ऐलान

MP NEWS : राजस्थान सड़क हादसे पर CM मोहन ने जताया दुःख, 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने का किया ऐलान

भोपाल : राजस्थान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार होने के चलते बैतूल के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे पर सीएम मोहन ने दुःख व्यक्त कर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है। 

घायलों के समुचित इलाज के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सरकार ने पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा

हादसा सीमलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब मध्य प्रदेश से जयपुर जा रही एक ट्रैवलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे बरसाती नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसा नींद की झपकी आने से हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

हादसे में इनकी गई जान 

इस दुखद हादसे में अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू सहित ट्रैवलर के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हुए है। जिसमे से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है। 


संबंधित समाचार