होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

दिल्ली गए सीएम बघेल, बोले- मैं ज्योतिरादित्य जैसे लोगों की बातों का जवाब नहीं देता

दिल्ली गए सीएम बघेल, बोले- मैं ज्योतिरादित्य जैसे लोगों की बातों का जवाब नहीं देता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए। वे दिल्ली में सोनिया गांधी, वेणु गोपाल से मुलाकात करने वाले हें। दिल्ली जाने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, अभी लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। सभी बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। जाने के बाद ही पता चलेगा कि विषय क्या है। निश्चित रूप से 2024 को ध्यान में रखते हुए बैठक हो रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनौती वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले अपने पुराने भाषणों को निकाल लें और अभी जो बोल रहे हैं उन दोनों की तुलना कर लें। मैं ज्योतिरादित्य जैसे लोगों की बातों का जवाब नहीं देता, जो खुद कुर्सी के लिए दल बदल लेते हैं, जिनकी कोई ऑडियोलॉजी नहीं है, उनके बारे में क्या बात करें। ऑनलाइन एग्जाम में नकल को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि, घर में बैठकर करें आप फोटो ना खींच पाएं तो वह ठीक है, यदि गार्डन में बैठकर लिख लिए, फोटो आ गया तो वह नकल हो गया। ऑनलाइन में कहीं पर भी बैठकर काम किया जा सकता है।
 


संबंधित समाचार