आजकल ख़राब लाइफस्टाइल के चलते हर दूसरा इंसान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान है। फिर चाहे वो बच्चे हो या बड़े बुजुर्ग। पहले के ज़माने में लोग स्वस्थ ठीक नहीं होने पर जड़ी बूटियों को सेवन करते थे। लेकिन अब दवाई और इंजेक्शन का सेवन किया जाता है। जो की काफी महंगा होता है।ऐसे में आज हम आपको घर में मौजूद लौंग-इलायची के फायदों के बारे में बताने जा रहे है. जिसके सेवन से ना सिर्फ मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा बल्कि ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।
दरअसल, लौंग में मैंगनीज, विटामिन K, पोटैशियम, बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
इसके साथ ही इलायची में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन B6, राइबोफ्लेविन, फाइबर और नियासिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ और फायदों के बारे में ,,,
डाइजेशन को करें बेहतर
अगर आप डाइजेशन की समाया से परेशान है। तो आप लौंग का सेवन करें। इससे गैस और अपच जैसी समस्या दूर होगी। साथ ही इलायची पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है।
मुंह की दुर्गंध और दांतों की देखभाल
इलायची सांस की दुर्गंध को दूर करती है और ताजगी देती है, वहीं लौंग दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत देती है। दोनों का मिश्रण मुँह के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो साथ में इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और मौसमी बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करें
लौंग और इलायची पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर की भोजन को अधिक प्रभावी ढंग से पचाने की क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे ऊर्जा के स्तर में सुधार होता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में करें मदद
जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड में प्रकाशित शोध के अनुसार, लौंग और इलायची में मौजूद कंपाउंड ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं जिससे ये डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभकारी हो सकते हैं.