होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

child fell in borewell: बैतूल में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए लगातार जारी है संघर्ष, 125 से ज्यादा जवान जुटे रेस्क्यू में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मामले की कर रहे मॉनिटरिंग

child fell in borewell: बैतूल में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के लिए लगातार जारी है संघर्ष, 125 से ज्यादा जवान जुटे रेस्क्यू में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मामले की कर रहे मॉनिटरिंग

child fell in borewell : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मांडवी गांव में 6 साल का मासूम खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया है। मंगलवार शाम बैतूल जिले के आठनेर के मांडवी गांव में करीब बजे हुआ। साल का तन्मय दूसरे बच्चों के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा था।पड़ोसी के बोरवेल में वह गिर गया।

READ MORE : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 आवाज लगाने पर बोरवेल के भीतर से बच्चे की आवाज आई। इस पर परिवारवालों ने तत्काल बैतूल और आठनेर पुलिस को सूचना दी। बच्चा बोर में 35 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। उसके ऊपर पानी की बूंदें टपक रही हैं। बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। अभी करीब 15 फीट और खोदा जाना है। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है। कैमरे में बच्चे का मूवमेंट कम नजर आ रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर है। कलेक्टर अमनबीर बैंस ने बताया कि बच्चे के हाथ में रस्सी बांधकर उसे ऊपर खींचने की कोशिश की गईवो करीब 12 फीट ऊपर भी आ गया था। लेकिन इसी बीच रस्सी खुल गई और वो वहीं अटक गया।

READ MORE : उज्जैन में महाकाल मंदिर में मोबाइल को किया गया बैन, श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

रात 12 बजे से साइड में एक नए गड्ढे को खोदने का काम शुरू करते हुए बच्चे को निकालने की कोशिश की जा रही है। और आज 38 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका। बोर 400 फीट गहरा है। बच्चे को निकालने के लिए बोर के समानांतर गड्‌ढा खोदा जा  रहा है, लेकिन लगातार पानी आने की वजह से गड्‌ढे की गहराई ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकी है। जमीन पथरीली होने के कारण खुदाई भी तेजी से नहीं हो पा रही है। ADM श्यामेंद्र जायसवाल ने बताया कि बोर के समानांतर 42.5 फीट तक खुदाई की जा चुकी है। खुदाई 45 फीट तक करेंगे। इसके बाद बोर तक सुरंग बनाई जाएगी। बालक बोरवेल में 38 फीट नीचे फंसा है। SP और कलेक्टर रात को रेस्क्यू स्थल से बैतूल लौट गए थे। वे आज फिर घटनास्थल मांडवी गांव पहुंचेंगे। हरदा, होशंगाबाद और बैतूल SDERF, NDRF के 125 से ज्यादा जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।

READ MORE : मनीष मल्होत्रा के बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड कलाकारों ने लगया चार-चाँद, सोशल मीडिया पर छाए फोटोज

जायसवाल ने बताया कि मासूम तन्मय को कब तक निकाला जा सकेगा, इसका कोई अंदाजा नहीं है। मासूम के मां-बाप उसकी सलामती के लिए घर में पूजा-प्रार्थना कर रहे हैं। बच्चे के स्कूल के साथी भी उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस पूरी घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार