होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुख्यमंत्री साय ने किया 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ और सशक्त छत्तीसगढ़ थीम पर है आधारित... 

मुख्यमंत्री साय ने किया 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ और सशक्त छत्तीसगढ़ थीम पर है आधारित... 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है और इसी संकल्प को यह कैलेंडर सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। कैलेंडर की थीम “सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़” पर केंद्रित है, जिसमें महिला सशक्तिकरण, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव को प्रमुखता दी गई है।

शक्तिपीठों और सांस्कृतिक धरोहर को मिला विशेष स्थान:

शासकीय कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ मां बमलेश्वरी (डोंगरगढ़), मां महामाया (रतनपुर), मां दंतेश्वरी (दंतेवाड़ा), मां चंद्रहासिनी (चंद्रपुर), मां कुदरगढ़ी (सूरजपुर) को विशेष स्थान दिया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के छायाचित्र अंकित किए गए हैं। पृष्ठभूमि में सिरपुर और राजिम के मंदिर, आदिवासी संस्कृति, मधेश्वर पहाड़ और चित्रकोट जलप्रपात के ग्राफिकल दृश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाते हैं।

मातृशक्ति का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम साय

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘महतारी गौरव वर्ष’ महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और आत्मनिर्भर विकास को समर्पित है। यह शासकीय कैलेंडर महिला सशक्तिकरण, राज्य की प्राथमिकताओं और सरकार की उपलब्धियों का सशक्त प्रतीक है, जो जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है।

मासिक पृष्ठों में दर्शाई गईं प्रमुख योजनाएं:

शासकीय कैलेंडर 2026 के प्रत्येक माह में अलग-अलग योजनाओं और अभियानों को  जनवरी: राज्य के प्रमुख शक्तिपीठ, फरवरी: राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान, मार्च: महतारी वंदन योजना, अप्रैल: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मई: तेंदूपत्ता संग्रहण एवं चरण पादुका योजना, जून: बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान, जुलाई: महिला मुखिया के नाम पीडीएस राशनकार्ड व्यवस्था, अगस्त: रक्षाबंधन उत्सव, सितंबर: दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, अक्टूबर: शौर्य का सम्मान, नवंबर: “सेवा ही संकल्प”, दिसंबर: महिला सशक्तिकरण का प्रतीकात्मक चित्रण विषयानुसार दर्शाया गया है।

विमोचन कार्यक्रम में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद:

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, जनसंपर्क सचिव रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और आयुक्त जनसंपर्क रवि मित्तल उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार