होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने हलषष्ठी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने हलषष्ठी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

रायपुर। आज हलषष्ठी (कमरछठ) का त्यौहार हैं। हलषष्ठी का व्रत केवल पुत्रवती महिलाएं ही रखती हैं। इस दिन माताएं अपने पुत्र की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हलषष्ठी व्रत श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था। 

आपको बता दें की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर माताओं को हलषष्ठी (कमरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हलषष्ठी का त्यौहार छत्तीसगढ़ में कमरछठ के रूप में जाना जाता है, इस दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। गांवों और शहरों में कई जगहों पर बनाई गआ सगरी में माताएं इकट्ठा होकर पूजा करती हैं। सीएम बघेल ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव और सुरक्षा वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने पूजा के दौरान भी सोशल और फिजिकल दूरी, मास्क लगाने औेर हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करने की अपील की है।

इसी के साथ ही राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी हलषष्ठी के अवसर पर प्रदेशवासियों और माताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल उइके ने कहा है कि माताएं इस अवसर पर अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है वो माताओं की कामना को पूरी करें।

 


संबंधित समाचार