होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chicken Party in School : शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों की चिकन पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

Chicken Party in School : शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों की चिकन पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

सिंगरौली। जिले में शासकीय स्कूलों की स्थिति बदतर होती जा रही है। वहीं स्कूल अब शिक्षा की बजाय किसी और कारण से उपयोग किए जाने लगे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शासकीय स्कूल में कुछ लोग बैठ कर चिकन पार्टी कर रहे हैं। इस वीडियो के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन वीडियो में इस क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का साफ नमूना दिखाई दे रहा है। 

कर रहे थे पार्टी 

दरअसल सिंगरौली जिले के शासकीय स्कूल परसदेही का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कूल के अंदर ही कुछ शिक्षक अपनी चिकन पार्टी मनाने में मशरूफ दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में इस तरह पार्टी मनाना साफ दिखा रहा है कि ये लोग शिक्षा को लेकर कितने सजग हैं। जहां बच्चों के भविष्य को गढ़ा जाना चाहिए वहां चिकन खाया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो से बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। केवल ये वीडियो एक व्यक्ति द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो की सत्यता की पूर्णपुष्टि INH नहीं करता है।  
 


संबंधित समाचार