होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियां! 10वीं से PG तक वालों के लिए बड़ा मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियां! 10वीं से PG तक वालों के लिए बड़ा मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बड़ा मौका सामने आया है। राजधानी रायपुर में अक्टूबर के पहले सप्ताह में राज्यस्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस मेले में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां हजारों पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

रोजगार मेले का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। अब तक कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों की ओर से 8,720 रिक्त पदों की जानकारी रोजगार विभाग को मिल चुकी है।

10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी

इस भर्ती अभियान की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध होंगे।

यानी तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के साथ सामान्य ग्रेजुएट और 10वीं-12वीं पास अभ्यर्थी भी अपनी योग्यता के अनुसार रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

रोजगार मेले में कई तरह की नौकरियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से:

मशीन ऑपरेटर
फिटर
वेल्डर
इलेक्ट्रिशियन
इंजीनियर
क्वालिटी इंस्पेक्टर
सेल्स एग्जीक्यूटिव
कंप्यूटर ऑपरेटर
कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव
नर्सिंग स्टाफ
सिक्योरिटी गार्ड
ड्राइवर
डिलीवरी बॉय
अप्रेंटिस

इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों की जरूरत के मुताबिक अन्य पदों पर भी भर्ती के अवसर मिलेंगे।

सबसे ज्यादा नौकरियां इन सेक्टर में

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक तकनीकी और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में करीब 4,800 पद हैं। इसके बाद लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में लगभग 1,600 पद, सिक्योरिटी क्षेत्र में करीब 650 पद और हेल्थकेयर एवं केयर सर्विसेज में लगभग 580 पद उपलब्ध हैं।

इससे साफ है कि रोजगार मेले में ITI, डिप्लोमा और तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए भी बड़ी संख्या में अवसर मौजूद हैं।

इन कंपनियों में भी मिल सकती है नौकरी

रोजगार मेले के लिए कई कंपनियों ने अपनी रिक्तियों की जानकारी विभाग को दी है। इनमें क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स और फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट समेत कई संस्थान शामिल हैं। विभाग की ओर से अन्य कंपनियों और नियोजकों से भी संपर्क किया जा रहा है, इसलिए रिक्त पदों की संख्या आगे बढ़ सकती है।

8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को मिलेगा ऑफर लेटर

रोजगार मेले के दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर को चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर देने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिए जाने की योजना है।

नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी देखनी होगी। इसके बाद ई-रोजगार पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करके संबंधित वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ई-रोजगार पोर्टल पर आवेदन करें

पोर्टल पर उपलब्ध प्रोफाइल के आधार पर कंपनियां उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और प्रारंभिक चयन की प्रक्रिया भी कर सकती हैं।


संबंधित समाचार