NTPC Recruitment 2026: भारत की सबसे बड़ी कंपनी एनटीपीसी में नौकरी करने का शानदार मौका, एनटीपीसी (NTPC Limited) ने असिस्टेंट ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन) के 15 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 05 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहता है वो ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम: असिस्टेंट ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन)
कुल पद: 15
पदों का विवरण
- अनारक्षित (UR): 08 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 03 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 02 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 01 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 01 पद
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक तथा न्यूनतम 60% अंकों के साथ मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता , विज्ञापन या पब्लिक रिलेशंस (PR) में 2-वर्षीय फुल-टाइम स्नातकोत्तर (PG) डिग्री या डिप्लोमा (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।
आयु सीमा: अधिकतम 29 वर्ष (5 अक्टूबर 2026 तक)। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट लागू है।
वेतनमान: E0 ग्रेड (IDA पे स्केल) के तहत 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रति माह का वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य आकर्षक भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC/EWS के लिए 500 रुपये शुल्क रखा गया है। SC/ST/PwBD/XSM और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। जॉइनिग से पहले मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। जो एनटीपीसी मेडिकल बोर्ड/ऑफिसर के जरिए किया जाएगा।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
- 10वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट
- स्पेशलाइजेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सर्टिफिकेट
- कंसोलिडेटेड मार्कशीट/ट्रांसक्रिप्ट/सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र एससी/एसटी/ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस
- ओबीसी- एनसीएल सर्टिफिकेट सेंट्रल फॉर्मेट में।
- ईडब्ल्यूएस सैंडिडेट्स को इनकम और एसेट सर्टिफिकेट तय फॉर्मेट में लगाना होगा। यह वित्त वर्ष 2026-27 का वैलिड होगा।