होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नोएडा में मांगे कांग्रेस के लिए वोट, डोर-टू-डोर चलाया खास अभियान

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नोएडा में मांगे कांग्रेस के लिए वोट, डोर-टू-डोर चलाया खास अभियान

उत्तर प्रदेश (UP) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के पहले चरण के मतदान (Election First Phase) की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रचार अभियान भी तेजी पकड़ गया है। पहले फेज की वोटिंग दस फरवरी को होनी है। ऐसे में दिग्गज नेताओं को भी मैदान पर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) नोएडा (Noida) में कांग्रेस (Congress) के लिए वोट मांगते दिखाई दिए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) के लिए डोर टू डोर अभियान भी चलाया।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नोएडा के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हाई प्रोफाइल चुनाव बनाने से बड़े-बड़े लोग चुनाव जीतकर यहां के लोगों को अपने हाल पर छोड़ वापस दिल्ली चले जाते हैं। यहां दौरा करके मुझे पता चला कि यहां के लोग अपने बीच के लोगों को जिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल होगी।

 

बता दें कि कांग्रेस ने नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है। पंखुड़ी समाजवादी पार्टी में थी और उन्हें अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पत्नी डिंपल यादव को भी करीबी मानी जाती थी। बाद में विवाद के चलते पंखुड़ी ने सपा छोड़ दी और कांग्रेस जॉइन कर ली। आज डोर टू डोर अभियान में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने लोगों को कांग्रेस के दावों से अवगत कराया और साथ ही स्थानीय प्रत्याशी के कार्यों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में वोट करके कांग्रेस को मजबूत किया जाए।


संबंधित समाचार