होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATTISGARH : 11 नवंबर को भाजपा करेगी महतारी हुंकार रैली, राज्य से एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने की तैयारी

CHHATTISGARH : 11 नवंबर को भाजपा करेगी महतारी हुंकार रैली, राज्य से एक लाख महिलाओं की भीड़ जुटाने की तैयारी

BILASPUR : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा हैं।जिसमे आमसभा भी आयोजित किया जायेगा। 11 नवंबर को होने वाले आमसभा  के लिए स्थान का चयन किया जा रहा हैं मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अजय जामवाल भी इस प्रदर्शन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी के बाद अब 13 जिलों के अध्यक्ष बदले गए

यहां वे संठगन के पदाधिकारियों की बैठक भी ली।  भाजपा के संभागीय कार्यालय में आयोजित बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौसिक सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में महतारी हुंकार रैली के सभा स्थल में महिलाओ को लाने की तैयारी, कार्यक्रम के आयोजन और रुपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। भाजपा के इस आन्दोलन में प्रदेशभर से एक लाख महिलाओ को सम्मिलित करने का लक्ष्य रखा गया हैं।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में हैवानो ने एक बार फिर इंसानियत को किया शर्मसार, दिल्ली की एक महिला के साथ की दरिंदगी

बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल हुए। और अब बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के साथ बड़ा आन्दोलन होने जा रहा हैं।जिसमे राज्यभर की महिलाये सम्मिलित होकर हुंकार भरेंगी। जिसमे प्रदेश में महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, महिला अपराध, शराबबंदी, महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ़ जैसे मुद्दे को लेकर सरकार से जवाब मांगेगी और सरकार के वादाखिलाफी का विरोध करेंगी। BJP महिला मोर्चा के बैनर तले 3 नवंबर को प्रस्तावित इस प्रदर्शन को महतारी हुंकार रैली का नाम दिया गया है। दीपावली त्यौहार के चलते भाजपा ने इस आयोजन को टाल दिया है और अब इसे 11 नवंबर को करने का फैसला लिया है।


संबंधित समाचार