होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATH POOJA 2022 : बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्ध्य देने हजारो की संख्या में पहुंचे लोग

CHHATH POOJA 2022 : बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्ध्य देने हजारो की संख्या में पहुंचे लोग

BILASPUR : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे में छठ महापर्व पर हजारो की संख्या में लोगो की भीड़ जुटी हुई थी। छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को अर्ध्य देने के लिए लोग छठ घाट पर इकट्ठा हुए थे।

यह भी पढ़ें : गुजरात के मोरबी में रविवार शाम केबल सस्पेंशन ब्रिज टुटा, सैकड़ो लोग नदी में गिरे

हजारो की संख्या से ज्यादा लोग छठ घाट पर पहुंचे। जिनके बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगलकामना कीं। मान्यता अनुसार आज के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से सभी मनोकामना पूरी होती है। यहां पहले लोगों ने घाट पर स्थित दौरा का पूजा किया। फिर व्रत करने वाले लोग एक-एक कर घाट के अंदर पानी में गए और कमर तक पानी के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान जिन महिलाओं की मन्नत पूरा हो चुकी है, वह अपने घर से जमीन पर लोटते हुए छठ घाट पहुंची। मान्यता है कि नई सुहागिनें भी पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए छठ का व्रत रखती हैं। छठ पूजा करने लोग खाली पैर छठ घाट पहुंचे थे। छठ घाट में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। व्रतियों ने उदयनमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पानी पीकर उपवास खोला।

यह भी पढ़ें : BJP पार्टी कॉफी का ऊपरी हिस्से वाला झाग, RSS संघ असली चीज: प्रशांत किशोर, पूरी खबर पढ़ें

सूर्योपासना पर्व पर श्रद्धालु सूर्य के उदय होने का बड़ी उत्साह से इंतजार करते हुए कमर भर पानी में घंटों तक खड़े रहे। उगते सूरज को अर्घ्य देने व पूजन विधि देखने लोग छठ घाटों में तड़के से ही पहुंचने लगे थे। सूर्य के दर्शन देते ही व्रतियों ने उन्हें जल और दूध से अर्घ्य दिया, विधि विधान से उनकी पूजा-अर्चना कर छठ मइया व सूर्य देव से परिवार की सुख समृद्वि व शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें : देश की पेट्रोलियम कंपनी IOC को पेट्रोल-डीजल और LPG पर हो रहा नुकसान, 272.35 करोड़ का घाटा

 


संबंधित समाचार