होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

खजुराहो लोकसभा : जुनून ऐसा, कर्ज से लड़ा दो बार सासंद और 3 बार विधायक का चुनाव

खजुराहो लोकसभा : जुनून ऐसा, कर्ज से लड़ा दो बार सासंद और 3 बार विधायक का चुनाव

खजुराहो लोकसभा : मध्यप्रदेश में लोकसभा का चुनाव अपने चरम पर है। प्रदेश में लगातार केंन्द्रीय नेताओं ने जनसभाएं करना शुरू कर दिया है। लोकसभा के चौथे चरण के मतदान से पहले प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने लगे है। इसी बीच प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट खजुराहो सीट से एक ऐसा प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूदा है जो 2 बार सांसद और 3 बार विधायकी का चुनाव लड़ चुका है। हम बात कर रहे है छतरपुर जिले के रहने वले इमारान की। इमरान ने तीसरी बार लोकसभा चुनावों में अपनी दावेदारी पेश की है। 

इमरान कर्ज लेकर लोकसभा चुनाव में कूदे है। इससे पहले भी इमरान कर्ज लेकर 9 चुनाव लड़ चुके है। इमरान ने खजुराहो लोकसभा से जन सद्भावना पार्टी से दावेदारी पहेश की है। इमरान पेशे से फोटोग्राफर है, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए उनपर ऐसा जूननू छाया है कि वह कर्ज लेकर चुनाव लड़ रहे है। इमरान छतरपुर जिले के ललपुर गांव के रहने वाले है, उनकी दो ​बेटियां है। उनके पित चूडियां बेचते है। 

क्या कहते है इमरान 

इमरान का कहना है कि वह एक बार जनप्रतिनिधी बनना चाहते है। चुनाव लड़ने के लिए वह अपने मिलने वाले और रिश्तेदारें से कर्ज लेते है, और चुनाव के बाद एक साल में सभी का कर्ज चुका देते है। वह इस बार भी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है। इससे पहले वह 2 बार सांसद का और 3 बार विधायक का चुनाव लड़ चुके है। उन्हेांने विधायक का चुनाव प्रदेश की राजनगर सीट से लड़ा था। 

इमरान का कहना है कि वह चुनाव जीतकर अपने गांव और क्षेत्र के लिए कुछ बेहतर करना चाहते है। वह स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहते है। इमरान के अनुसार वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अबतक 5 लाख रूपए और विधायक का चुनाव लड़ने के लिए 7 लाख रूपए ले चुके है, लेकिन वह हर बार चुनाव हार जाते है। इमरान का कहना है क उन्हें उम्मीद है कि वह एक बार जरूर चुनाव जीतेंगे। 

बच्चे और पत्नी करती है प्रचार 

इमरान के हर चुनाव में उनका साथ देने के लिए उनके पिता, उनकी पत्नी और बच्चे चुनाव प्रचार में सहयोग करते है। चुनाव प्रचार के दौरान उनके चुनावी रथ ई रिक्शा में उनके पिता और उनकी पत्नी बच्चे होते है। इमरान की पत्नी का कहना है कि उनके पति चुनाव लड़ने के लिए कर्ज लेते, जो उन्हें बुरा लगता है, लेकिन वह अपने पति का सपना पूर करने के लिए उनका सहयोग करती है। 


संबंधित समाचार