होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ayush Chaurasia Chhatarpur : छतरपुर के आयुष चौरसिया बने सिविल जज, रचा इतिहास

Ayush Chaurasia Chhatarpur : छतरपुर के आयुष चौरसिया बने सिविल जज, रचा इतिहास

विनोद मिश्रा, छतरपुर : छतरपुर शहर के प्रतिभाशाली युवा आयुष चौरसिया ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की 2024-25 सिविल जज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। आयुष ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि ओवरऑल मेरिट सूची में तीसरी रैंक प्राप्त कर सिविल जज पद पर चयनित हुए हैं। 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित साक्षात्कार में शामिल होने के बाद देर रात घोषित परिणाम में उनका नाम चयनित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल हुआ। परिणाम सामने आते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विधि शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

आयुष ने एलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पूरी की। लगातार अध्ययन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने नियमित अभ्यास और विधि विषयों की गहन समझ को अपनी रणनीति का आधार बनाया।

शिक्षित परिवार से मिला संबल

आयुष एक शिक्षित और प्रेरणादायी परिवार से आते हैं। उनके पिता हरगोविंद चौरसिया शासकीय शिक्षक हैं और वर्तमान में ललन जू की पुरवा स्कूल में पदस्थ हैं। माता गायत्री चौरसिया भी शिक्षिका हैं और बडेरा पुरवा गांव में सेवाएं दे रही हैं। उनकी बड़ी बहन डॉ. आयुषी चौरसिया एमबीबीएस उत्तीर्ण हैं और इस समय नीट पीजी की तैयारी कर रही हैं।

आयुष की लगन का परिणाम

परिवार ने भावुक होकर बताया कि चयन की खबर मिलते ही खुशी के आंसू छलक पड़े। उनके अनुसार यह उपलब्धि आयुष की लगन, निरंतर परिश्रम और पारिवारिक मूल्यों का परिणाम है। आयुष की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर में गर्व का माहौल है। युवा पीढ़ी के लिए यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।


संबंधित समाचार