होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सात दशकों के बाद भारत में दौड़ेंगे चीतें, पीएम मोदी जन्मदिन पर देश को देंगे बड़ी सौगात

सात दशकों के बाद भारत में दौड़ेंगे चीतें, पीएम मोदी जन्मदिन पर देश को देंगे बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है वहीं देश में सात दशक बाद आज चीतों की वापसी हो रही है। चीता प्रोजेक्ट सफल हो गया है। बता दें इसे लाने के लिए विशेष विमान नामीबिया भेजा गया था0 जो चीतों को लेकर भारत आ गया है। 

इन 8 अफ्रीकी चीतों को आज कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा और इस दौरान पीएम वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे। इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के विशेष बाड़ों में छोड़ा जाएगा। 

आपको बता दें कि भारत में चीते की प्रजाति विलुप्त हो गए थे लेकिन आज चीता प्रोजेक्ट सफल हो गया है। सरकार लगातार इन्हें भारत लाने का प्रयास कर रही थी। इन्हें कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा।  दावा किया गया है कि 400 साल पहले भारत में इन चीतों की बड़ी संख्या थी लेकिन इनके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया और यह धीरे-धीरे विलुप्त हो गए। लेकिन अब भारत सरकार इन चीतों की देश में वापसी कराकर देश में वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा देने का काम कर रही है। 

 

अफ्रीका से लाए गए इन 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है। क्योंकि इन चीतों का आगमन मध्य प्रदेश के होगा जिसके बाद राज्य में पर्यटन को विस्तार मिलने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें- GUJRAT : रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा सरकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल चुनावी प्रचार के लिए कर रही केजरीवाल सरकार


संबंधित समाचार