श्योपुर : मध्य प्रदेश का कुनो जंगल एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारियों से गूंज उठा है। जंगल में आज मादा चीता आशा ने 5 नन्हे शावकों को जन्म दिया है। जो की पूरी तरह से स्वस्थ है। कुनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढ़ने से लोगों में जहां खुशी की लहर है। तो वही नन्हे शावकों की तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
शावकों की संख्या बढ़कर 24 हुई
माता चीता आशा के मां बनाने से भारत में चीता संरक्षण अभियान को जहां मजबूती मिली है। तो वही दूसरी तरफ भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है और चीतों की कुल आबादी अब 35 तक पहुंच गई है।
कूनों पार्क में विशेषज्ञ कर रहे सतत निगरानी
चीता आशा के मां बनाने से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सभी शावक और उनकी मां पूरी तरह से सुरक्षित है। जिनकी निगरानी वन विभाग की टीम लगातार कर रही है। वन विभाग के अनुसार, इस उपलब्धि के बाद कूनो में चीतों की संख्या और बढ़ेगी, जो देश के वन्यजीव संरक्षण के लिए गर्व की बात है।