जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में 58 साल की महिला को एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। महिला आरोपी के घर प्रसाद लेने के लिए गई थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने करीब एक साल तक डरा धमका कर महिला के साथ संबंध बनाए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह पूरी घटना रिछाई इलाके की है।
आरोपी महिला के पति का करीबी दोस्त
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के पति का करीबी दोस्त है और दोनों पहले एक सरकारी कार्यालय में साथ काम कर चुके हैं. इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ जबरन गलत कृत्य किया. विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा और करीब एक साल तक पीड़िता को हवस का शिकार बनाया।
अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज
लेकिन जब महिला के पति को जानकारी लगी तो महिला ने उसे सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ रांझी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी ने महिला को प्रसाद बनाने के लिए घर बुलाया था
इस मामले में रांझी थाना के टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि एक 58 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि 67 साल के महेश चक्रवर्ती ने एक साल पहले प्रसाद बनाने के लिए घर बुलाया था। जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।