होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CCTV अनिवार्य: बिना कैमरे वाले स्कूल CBSE बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बन पाएंगे

CCTV अनिवार्य: बिना कैमरे वाले स्कूल CBSE बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बन पाएंगे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जिसमें देश और विदेश के 45 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बोर्ड ने नए सख्त नियम लागू किए हैं।

CCTV पॉलिसी लागू, सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे अनिवार्य

सीबीएसई ने देशभर के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए CCTV निगरानी नीति (CCTV Policy) जारी की है। हर सेंटर पर लाइव ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था अनिवार्य होगी। जिन स्कूलों में CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित नहीं किया जाएगा। साथ ही, स्कूलों को CCTV लगाने के लिए अपनी लिखित सहमति देनी होगी।

एग्जाम हॉल से गलियारे तक होगी लाइव निगरानी

CBSE के नियमों के मुताबिक, प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एंट्री और एग्जिट गेट, गलियारे, क्लासरूम, लैब्स और परीक्षा डेस्क पर CCTV कैमरे लगाने होंगे। हर छात्र की परीक्षा के दौरान लाइव कवरेज होगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पहचाना जा सके। आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

छात्रों को CCTV की जानकारी देना अनिवार्य

CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि परीक्षा से पहले छात्रों को CCTV कैमरों की जानकारी दी जाए। इसके लिए नोटिस बोर्ड, छात्र पुस्तिका, ग्राफिक्स और ओरिएंटेशन सेशन का उपयोग किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि छात्र पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ परीक्षा दें।

डेटशीट रिकॉर्ड समय में जारी

सीबीएसई ने इस बार परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है।

कक्षा 10वीं परीक्षा: 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक

कक्षा 12वीं परीक्षा: 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

 


संबंधित समाचार