होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CBI interrogation of Tejashwi Yadav : लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में CBI कर रही बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से पूछताछ, लालू की बेटी मीसा से ED ने किये सवाल

CBI interrogation of Tejashwi Yadav : लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में CBI कर रही बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से पूछताछ, लालू की बेटी मीसा से ED ने किये सवाल

CBI interrogation of Tejashwi Yadav :  बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से CBI ऑफिस लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में पूछताछ कर रही है CBI ऑफिस पहुंचने से पहले तेजस्वी ने कहा कि हमने जांच एजेंसियों को हमेशा सहयोग किया है।

READ MORE : दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का दिया जवाब
 

लालू यादव की बेटी मिसा से भी ED सवाल-जवाब कर रही है। बिहार के डिप्टी CM ने सीबीआई की पूछताछ से पहले उन्होंने कहा है की हमने जांच एजेंसियों को हमेशा सहयोग किया है। देश का माहौल आजकल आप देख ही रहे हैं। झुकना बहुत आसान है। लड़ना बहुत मुश्किल है। हम लोग लड़ेंगे और जीतेंगे। तेजस्वी से पूछताछ दिल्ली के CBI दफ्तर में हो रही है। CBI ने तेजस्वी यादव को तीन बार समन दिया था, लेकिन तेजस्वी पत्नी के बीमार होने की बात कह कर पेश नहीं हुए थे।

READ MORE : एक साथ नजर आए बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर, पैपराजी को दिया पोस

इसके बाद तेजस्वी CBI के समन को रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट ने डिप्टी CM की CBI के समन को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। हालांकि, CBI ने कोर्ट में कहा कि वे फिलहाल तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेगी। CBI आज तेजस्वी यादव से कुछ दस्तावेज दिखाकर उनसे पुष्टि करेगी।

  Latest News Video देखें: 

 

 

 

 

 


संबंधित समाचार