होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

case of burning woman alive : बिलासपुर रेलवे ट्रैक के पास आग से झुलसी मिली महिला, स्थानीय लोगो ने पुलिस की दी सुचना

case of burning woman alive : बिलासपुर रेलवे ट्रैक के पास आग से झुलसी मिली महिला, स्थानीय लोगो ने पुलिस की दी सुचना

case of burning woman alive :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला रेलवे ट्रैक के पास आग से झुलसी मिली है। महिला दर्द से तड़प रही थी तब उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोगो ने पुलिस को सुचना दी है जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE :प्रशासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का किया स्थानांतरण, IAS अफसरों का भी हुआ तबादला

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भारती कराया गया था। जहाँ महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है।

READ MORE : चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिया उपहार, 4 प्रतिशत बढ़ाया डियरनेस अलाउंस

वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है। जिस हालत में महिला झुलसी हुई मिली है इससे आशंका जताया जा रहा है की महिला की हत्या के प्रयास से उसे जलाकर फेंका गया है। यदि महिला स्वयं से जली होती तो रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुँच पाती ।

Latest News Videos देखें: 

 

  


संबंधित समाचार