होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Anuppur news : अनूपपुर में दुखद हादसा ! खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आर्मी जवान सहित 3 की मौत, 1 घायल

Anuppur news : अनूपपुर में दुखद हादसा ! खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आर्मी जवान सहित 3 की मौत, 1 घायल

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक आर्मी जवान सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में 1 घायल हो गया। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के छूलहा गांव के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

पुराने रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, आर्मी जवान विनीत विश्वकर्मा (26) अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर अनूपपुर आए हुए थे और गाड़ी में सवार होकर धनगवां लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब 2 से 3 बजे के बीच छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक क्रमांक MP 65 ZD 7614 में बोलेरो पीछे से जा घुसी। जिसक चलते हादसे में आर्मी जवान सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

अभिषेक तिवारी हादसे में घायल

जिनकी पहचान पुलिस ने आर्मी जवान विनीत पिता जयकरण विश्वकर्मा (26) और दीनबंधु पिता जयकरण विश्वकर्मा (36) और मोहम्मद करीम पिता अजमत अंसारी के रूप में की है। तो वही इस हादसे में अभिषेक तिवारी (30) पिता सुरेश तिवारी निवासी धनगवां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

अंदाजा लगाया जा रहा है कि बोलेरो के ड्राइवर को झपकी आई होगी। फ़िलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

 


संबंधित समाचार