होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Call girl murder case : दलाल कुनाल गिरफ्तार, दस फीसदी लेता था कमीशन

Call girl murder case : दलाल कुनाल गिरफ्तार, दस फीसदी लेता था कमीशन

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित होटल के-स्क्वायर में कालगर्ल की हत्या के मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी कुनाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी होटलों में घूमकर कर्मचारियों को कॉल गर्ल्स के फोटो दिखाता था और ग्राहकों की तलाश करता था।  बदले में आरोपी को दस फीसदी कमीशन मिलता था। होटल के स्क्वेयर में पहुंची कॉलगर्ल्स के बदले भी उसे चार सौ रुपए कमीशन मिला था। पुलिस ने कॉलगर्ल के परिजन से भी संपर्क कर लिया है। उसके परिजन दिल्ली में पुलिस को मिल गए है। परिजन ने बताया कि बेटी वर्ष 2016 से ही अलग हो गई थी। वह भोपाल में रह रही थी और क्या करती थी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार को परिजन के दिल्ली से भोपाल पहुंचने पर शव की सुपूर्दगी दी जाएगी। 

होटल तक किया था ड्रॉप 

पुलिस ने बताया कि घटना के दिन आरोपी कुनाल ने ही कॉलगर्ल को होटल के स्क्वेयर में छोड़ा था। उसे मर्डर की जानकारी मिली तो वह पुलिस से छिपकर इलाके में ही रह रहा था। पुलिस ने कुनाल को 20 अप्रैल तक की रिमांड पर लिया है। उससे पुलिस देह व्यापार संबंधी पूछताछ कर रही है। पुलिस ई-5 अरेरा कॉलोनी भी पहुंची थी, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। दरअसल, कुनाल ने बताया था कि होटल में जिसका मर्डर हुआ था वह ई-5 अरेरा कॉलोनी में रह रही थी। कुणाल ने पुलिस को बताया कि यहां रहने वाली महक यादव कॉल गर्ल की सप्लाई करती है। कुछ युवतियों उसके साथ ही रहती है। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को प्रियंका नगर कोलार निवासी रितुल कुमार पांडेय ने 28 साल की कालगर्ल को होटल के स्क्वेयर में बुलाया था और वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसने कॉलगर्ल के साथ हैवानियत भी की थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रितुल पांडेय और होटल मैनेजर योगेश कुमार, रूम अटेंडर सागर उर्फ सुरेन्द्र चौहान, इंद्र बहादुर को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया था। वहां से उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आरोपी कुनाल को 20 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है। 

दलाल ने बना रखा था वाट्स एप पर ग्रुप 

पुलिस ने बताया कि आरोपी कुणाल ने पुलिस को बताया कि वह महक यादव के लिए चार साल से काम कर रहा है। वह महक के कहने पर राजधानी की अलग-अलग होटलों में घूमकर कर्मचारियों से मिलता था। इसके बाद उन्हें वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उनके पास कालगर्ल के फोटो भेजकर डील करता था। इसके बाद होटल कर्मचारी महक के नंबर पर संपर्क कर कॉलगर्ल बुक करते थे। कुणाल को प्रति ग्राहक दस फीसदी कमीशन मिलता था। इसके अलावा होटल कर्मचारियों को कमीशन महक के द्वारा अलग से दिया जाता था। 

कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित नारियलखेड़ा में शिव मंदिर के पास गुरुवार दोपहर एक युवती ने फांसी लगा ली। नजर पड़ते ही परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए थे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को युवती का पीएम कराया जाएगा। साथ ही परिजन के बयान दर्ज किए जाएंगे। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार आरती यादव पिता मनोहर यादव (22) शिव मंदिर के पास नारियलखेड़ा में रहती थी। वह कॉलेज में पढ़ रही थी। परिजन ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह बातचीत कर रही थी। वह किसी तरह से परेशान नहीं थी। इसके बाद कमरे में पहुंची और फांसी लगा ली। दरवाजा धड़का हुआ था। परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने आरती को फांसी के फंदे पर लटके देखा था। 


संबंधित समाचार