होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP में राज्यसभा की एक सीट पर इस दिन होंगे उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शेड्यूल किया जारी

MP में राज्यसभा की एक सीट पर इस दिन होंगे उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शेड्यूल किया जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव का शिड्यूल चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। यह चुनाव 12 नवंबर को होगा। जिसके लिए मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। तो वही इस सीट पर उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। 

इस्तीफे के बाद से सीट है खाली 

दरअसल, केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. एल. मुरुगन द्वारा अपने पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण यह सीट खाली है। जिसको देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया। 

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है। तो वही चुनाव 12 नवंबर को होगे।

कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा

बता दें कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।


संबंधित समाचार