Dussehra 2025 : भरता में इस साल दशहरे का पावन पर्व 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम रावण का वध कर आयोध्या वापस लौटे थे। इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। दशहरे या विजयदशमी पर भगवान राम और माता दुर्गा की विधि-विधानपुर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन में खुशियां आती है और परेशानियां दूर होती है। तो चलिए जानते है उन उपायों के बारे में ....
दशहरा 2025
वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है, जो कि इस साल 2025 में 1 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 2 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इस तरह दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल के दौरान रावण दहन करने की परंपरा है। 2 अक्टूबर को सूर्यास्त शाम 6 बजकर 6 मिनट पर होगा। प्रदोष काल और सूर्यास्त के समय रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।
घर में जलाएं दीपक
दशहरे की शाम आपको घर के हर कोने में दीप जलाने चाहिए। दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवेश होता है। साथ ही इस दिन दीपक जलाने से आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। पूरे घर में दीपक ना भी जला पाएं तो कम-से-कम घर के मुख्य द्वार पर इस दिन आपको दीपक अवश्य जलाने चाहिए।
नीम की पत्तियों का उपाय
दशहरे कि दिन नीम के पत्ते का एक आसान उपाय आपको कई लाभ दिला सकता है। आपको करना बस इतना है कि दशहरे के दिन नीम की पत्तियाँ घर में लानी हैं और पूजा स्थल पर इनको रखना है, ऐसा करने से ऊर्जा और ज्ञान की आपको प्राप्ति होती है। नीम के पत्ते का यह उपाय करने से घर के लोगों को रोगों से भी मुक्ति मिलती है। यह उपाय करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।
इस दिन करें शस्त्र और औजारों की पूजा
दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा करने का विधान तो लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन इस दिन आप अपने औजारों की पूजा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है।
रावण दहन के समय करें ये प्रार्थना
दशहरे के दिन रावण दहन किया जाता है। इस दौरान आपको अपनी बुरी आदतों, बुरी भावनाओं, गलत संगति और विचारों से मुक्ति पाने की प्रार्थना भगवान राम से करनी चाहिए। इससे मानसिक शांति आपको मिलती है और जीवन में नई शुरुआत आप कर सकते हैं।
सफेद वस्त्र और लाल धागे से जुड़ा उपाय
दशहरे के दिन आपको सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और लाल रंग का धागा अपनी कलाई पर बांधना चाहिए। इसके बाद भगवान राम की स्तुति आपको करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, यह छोटा सा उपाय आपको जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
दुर्गा और राम की पूजा
दशहरे के दिन माता दुर्गा और भगवान राम की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन माता मंदिर में जाकर दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस के किसी एक अध्याय का पाठ आप कर सकते हैं।
जरूरतमंदों को दान
हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है। दान करने से आपको ईश्वर और पितरों की कृपा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही आप मानसिक शांति भी प्राप्त करते हैं। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या धन का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही पशु-पक्षियों को भोजन करने से भी इस दिन लाभ होता है।