होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Tips For Happy Life :इन पांच आदतों को बदल कर रह सकते हैं आप दूसरों के मुकाबले ज्यादा खुश 

Tips For Happy Life :इन पांच आदतों को बदल कर रह सकते हैं आप दूसरों के मुकाबले ज्यादा खुश 

दिल्ली।  आज के भाग-दौड़ वाली जिंदगी में हम अक्सर दुनिया के तमाम चीजों पर अपना वक्त जाया करते हैं, लेकिन इन सब में जो सबसे जरुरी चीज छूट जाती है वो है खुद का ध्यान रखना।  आपको खुद को कैसे खुश रखा जाए इस बारे में भी सोचना चाहिए। क्योंकि  जो चीज हमारे सबसे ज्यादा काम आती है वो है खुद का स्वास्थ्य । हम अपने दैनिक जीवन में कई बुरी आदतों के कारण खुद की  खुशियों  के रास्ते में आ जाते हैं। इसलिए जरुरी है कि इन आदतों को बदला जाए, ताकि हम मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रख सकें । आइये हम जानते हैं कि क्या है वो पांच आदतें जिसको बदल कर हम  खुश रह सकतें है। 

1- जैसे  हैं वैसे ही दिखें

हमेशा वैसा ही दिखाए खुद को दूसरों के सामने जैसे आप अपने वास्तविक जीवन में हैं। दूसरों को इम्प्रेस करने के चक्कर में हम खुद के बारे में सोचना छोड़ देते हैं। ऐसा करना हमारे लिए ही हानिकारक साबित होने लगता है। हमें अपने वास्तविक व्यवहार को ही दूसरे के सामने दिखाना चाहिए। इन आदतों को बदल कर हम दिखावे  के जीवन से खुद को बचा सकते हैं।

2-अपनी गलती मानने से पीछे न हटें 

जब भी आपसे कोई गलती हो जाए तो कभी भी अपनी गलती मानने से पीछे न हटें । अपनी गलती को हमेशा स्वीकार करना सीखिए। क्योंकि  जब आप अपनी गलतियों  को मानने से बचते हैं तो मन ही मन  आप बेचैन रहते हैं। यह बेचैनी छोटे-छोटे खुशियों  में आपको खुश नहीं होने देंगी। 

3 - दूसरों से जलना बंद कर दे 

अगर आप दूसरों के प्रति अपने मन में जलन की भावना रखते हैं तो ऐसा करना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। दूसरों से जलने और ईर्ष्या करने से बेहतर है खुद के जीवन में सुधार करना। खुद कैसे अपने भविष्य को अच्छा बनाया जाए ,इन बातों पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करके हम अपने जीवन में दूसरों के मुकाबले ज्यादा खुश रह सकते हैं। 

4 - लोगों को परेशान न करें 

कई लोग अपने मनोरंजन के लिए दूसरों को परेशान करते हैं, लेकिन ऐसा करना उनके लिए ही बुरा साबित हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आखिर में ये चीजें मानसिक रूप से उन्हें ही परेशान करती हैं। उनका ऐसा करने से दूसरों के मन में उनके लिए बुरी भवना पैदा करता है। 

5 -दूसरों के बारे में सोचना छोड़ें

अगर आप दूसरों के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। आपकी ऐसी आदत की वजह से आप अपनी खुशियों के आड़े आते है।  दूसरों के बारे में सोचने से पहले अपने बारे में सोचें। क्योंकि  दूसरों पर अपना समय देकर आप  खुद का टाइम वेस्ट  करते हैं। 
 


संबंधित समाचार