होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हेल्पर की मौत, बुरहानपुर सड़क दुर्घटना में 1 युवक की गई जान

SEHORE NEWS : बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हेल्पर की मौत, बुरहानपुर सड़क दुर्घटना में 1 युवक की गई जान

सीहोर : मध्य प्रदेश में आए दिन हो रहे सड़क हादसे में लोगों की बेवजह मौत हो रही है। इसी कड़ी में सड़क हादसे की दुखद खबर सीहोर से सामने आई है। जहां गाय को बचाने के चक्कर में एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसकी वजह से बस के हेल्पर की मौत हो गई। हादसा भोपाल-इंदौर हाईवे की है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। 

हादसा सुबह 7 बजे के आस पास हुआ

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 7 बजे के आस पास हुआ। जब अहमदाबाद से भोपाल आ रही वर्मा ट्रेवल्स की बस आष्टा के पास अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी और इस भीषण हादसे में हेल्पर सुनील मुकाती (उम्र 35 वर्ष) की मौत हो गई। जिसके शव को केबिन काटकर बाहर निकाला गया। 

गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि गाय को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। आष्टा के पास पार्वती थाना क्षेत्र में जब बस चालक ने गया को सामने से आते देखा तो तुरंत गाड़ी को मोड़ा। जिसकी वजह से बस का टायर अचानक फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, कार्रवाही जारी है। 

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ हादसा

दूसरी घटना बुरहानपुर की हैं। जहां यात्री बस और मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत होने के चलते बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुरहानपुर के धूलकोट क्षेत्र के भगवानिया बोरी गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।

27 वर्षीय युवक की मौत

एक्सीडेंट के बाद मौके पर जहां अफरा तरफी मच गई, तो वही आक्रोशित लोगों ने बस चालक की पकड़कर पिटाई कर दी। इस दुखद एक्सीडेंट में मुंडियामाल निवासी अजय (27)  की मौके पर मौत हो गई। जताया जा रहा है कि अजय शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। 

यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर 

बता दें कि, खरगोन जिले के मुंडीया गांव निवासी युवक बारात मे शामिल होकर बुरहानपुर जिले के खामला गांव जा रहे थे तभी बोरी से दो किमी दूर युवकों की मोटर साइकिल को एक निजी यात्री बस ने सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त की एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

 


संबंधित समाचार