होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shivpuri News: : बड़ी खबर ! भेंसौरा पुल से गिरी बस, कांच तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, 8 सवारी घायल

Shivpuri News: : बड़ी खबर ! भेंसौरा पुल से गिरी बस, कांच तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, 8 सवारी घायल

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। जिसके चलते हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि ये हादसा सुबह करीब 7:00 बजे सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में फोरलेन ओवरब्रिज पर हुई। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

बस का टायर फटने की वजह से हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। इस दौरान अचानक से बस का टायर फट गया। जिसके चलते ये हादसा हुआ। इस दौरान कई सवारियां बस के अंदर फस गई। बस स्टॉप और सवारी में खिड़की के कांच तोड़कर उनको बाहर निकाला। गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह की जान हानि नहीं हुई। 

गंभीर घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर 

सूचना मिलने पर सुभाषपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहां से गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी कुसुम गोयल के अनुसार करीब सात आठ लोगों को चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया है।
 


संबंधित समाचार