होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shajapur road accident : नेशनल हाईवे-52 पर बस - ट्रक में हुई टक्कर, एक्सीडेंट में 1 की मौत, 18 घायल

Shajapur road accident : नेशनल हाईवे-52 पर बस - ट्रक में हुई टक्कर, एक्सीडेंट में 1 की मौत, 18 घायल

शाजापुर : मध्यप्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे के चलते लोगों को बेवजह अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ताजा मामला शाजापुर से सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में 18 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

1:30 बजे हुआ हादसा 

हादसा रात करीब 1:30 बजे के करीब शनल हाईवे-52 पर हुआ। बताया जा रहा है कि इंदौर के सांवेर क्षेत्र में ईंट भट्टों पर काम करने वाले करीब 35 मजदूर बस से सफर कर रहे थे। बस जैसे ही सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे लकड़ी से लदे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसकी वजह से बस और ट्रक में टक्कर हो गई और हादसे में बस चालक की मौत हो गई। 

पुलिस ने की मृतक की पहचान 

पुलिस ने मरियतक की पहचान मनोहर सिंह निवासी अशोकनगर के रूप में की है। सूचना मिलते ही सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 एवं 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका उपचार जारी रहा. घायलों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.

बस का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त 

हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। हादसा शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महाकाल ढाबे के पास हुआ। 
 


संबंधित समाचार