bus accident : महाराष्ट्र में रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी है जिससे बस सवार 12 लोगों की मौके पर मौत हो गयी है। वहीं अन्य घायल यात्रियों को स्थानीय लोग रस्सी की मदद से रेस्क्यू कर रहे है। यह हादसा खंडाला और खोपोली मार्ग के पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरने के दौरान हुआ है हादसे की कोई वजह निकलकर अभी तक सामने नहीं आई है।
READ MORE : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम इंदौर और जबलपुर संभाग में हो सकती है बूंदाबांदी
बस ने पुणे से मुंबई के लिए अपना सफ़र तय किया हुआ था। जिसमे 40 की संख्या में यात्री सवार थे। जिसमे 12 लोगों की मौके पर मौत हो गयी है और इन मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। और 25 अन्य लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।घटन की सुचना मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस मौके पर पहुंचे है। और सभी घायलों को उपचार के लिए मदद कर रहे है और उन्हें खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Watch Latest News Video:
https://www.youtube.com/channel/UCXhvhfX8B1_K6bwHnPogepw/