होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur Viral Video: बंदूक की नोंक पर दबंगई! एमपी कांग्रेस नेत्री का कथित वीडियो वायरल

Chhatarpur Viral Video: बंदूक की नोंक पर दबंगई! एमपी कांग्रेस नेत्री का कथित वीडियो वायरल

Chhatarpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दूसरी महिला की ओर बंदूक ताने हुए दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में गुलाबी साड़ी पहने नजर आ रही महिला को कांग्रेस सेवादल की जिला उपाध्यक्ष कंचन शुक्ला बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी कंचन शुक्ला का नाम उस समय चर्चा में आया था, जब सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक आईडी के माध्यम से नाबालिग लड़के द्वारा कार चलाने का मामला सामने आया था।

अब बंदूक के साथ वायरल हुए इस वीडियो ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे शस्त्रों के शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, प्रशासन द्वारा हथियारों के प्रदर्शन पर जारी निर्देशों के बीच वायरल हुए इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

हालांकि, वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


संबंधित समाचार