होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Budget Session 2023 : 'बिना भेदभाव के किया काम, गरीबों को मिली सपने देखने की हिम्मत', राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार संसद के ज्वाइंट सेशन को कर रही संबोधित 

Budget Session 2023 : 'बिना भेदभाव के किया काम, गरीबों को मिली सपने देखने की हिम्मत', राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार संसद के ज्वाइंट सेशन को कर रही संबोधित 

Budget Session 2023 :  संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार संसद के ज्वाइंट सेशन को संबोधित कर रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज इकोनॉमिक सर्वे संसद में पेश करने वाली हैं. अनुमान है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2024 के लिए 6 से 6.8 फीसदी रह सकती है.

READ MORE:  आज से बजट सत्र की शुरुआत, AAP और BRS करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण का बहिष्कार

देश के 11 करोड़ छोटे किसान सरकार की प्राथमिकता: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार संसद के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करते हुए कहीं कि देश के 11 करोड़ छोटे किसान मेरी सरकार की प्राथमिकता में हैं. ये छोटे किसान दशकों से सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे. जिन्हें अब सशक्त और समृद्ध करने की कोशिश की जा रही है. 

READ MORE:  'बेखौफ कश्मीर में घूम रहे हैं...झंडा फहरा पा रहे...लेकिन धन्यवाद तो दूर...', राहुल गांधी की यात्रा खत्म होने पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

गरीब लोगों को दिए गए 27 लाख करोड़: राष्ट्रपति मुर्मू
करोड़ों लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ 27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मुहैया कराई गई है. विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसी योजनाओं और प्रणालियों से भारत करोड़ों लोगों को कोविड के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जाने से बचाने में सक्षम रहा. 

READ MORE: SHAH RUKH KHAN ने भरी महफिल में JOHN ABRAHAM को किया 'किस', जॉन ने शर्मा कर कह दी यह बात


Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार