होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

🔴LIVE: Breaking news: अशोका बिरयानी सेंटर में बड़ी घटना, दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत ,सेंटर की महिला स्टाफ पत्रकारों के साथ कर रहीं मारपीट, देखें वीडियो  

🔴LIVE: Breaking news: अशोका बिरयानी सेंटर में बड़ी घटना, दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत ,सेंटर की महिला स्टाफ पत्रकारों के साथ कर रहीं मारपीट, देखें वीडियो  

Breaking news: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गटर की सफाई करते समय दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। और अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारी inh 24x7 के रिपोर्टर के साथ धक्का- मुक्की और अभद्र व्यवहार कर रही है। पत्रकारों से भी मारपीट की और उनके कैमरे तोड़ दिए।

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय डेविड साहू और 30 वर्षीय नीलकुमार पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों कर्मचारियों को बिरयानी सेंटर के गटर टैंक की सफाई के लिए भेजा गया था। दोनों कर्मचारी सफाई कर्मचारी नहीं बल्कि इलेक्ट्रीशियन थे जो सेंटर के नाली की सफाई कर रही थी।

काम करते समय वे किसी अज्ञात कारण से गटर में फंस गए। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, आसपास के लोगों ने उन्हें गटर से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत वीकेयर हॉस्पिटल ले गए।

लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 


संबंधित समाचार