होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BRAMHANAND NETAM : भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे, अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया राजनीतिक षड़यंत्र

BRAMHANAND NETAM : भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे, अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया राजनीतिक षड़यंत्र

BRAMHANAND NETAM : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से मैदान में उतरे प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम आज सुबह यानी 5 दिसम्बर को अपनी धर्मपत्नी के साथ कसावाही मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे हैं

READ MORE : भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन, प्रथम चरण हुआ पूरा

भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया की ब्ह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और उसे देह व्यापार में धकेलने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सबूतों के साथ ये बात मीडिया के सामने रखी थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य में सियासी पारा काफी गर्म हो चूका था। पीसीसी चीफ ने कहा था कि पुलिस ने पहले 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद जांच में 10 से 12 आरोपी सामने आए, जिनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं। अपने ऊपर कांग्रेस के लगे आरोपों को ख़ारिज करते हुए ब्रम्हानद नेताम ने आज बयान दिया हैं की यदि मैं बलात्कारी होता तो शायद क्षेत्र की जनता मुझे अपना आशीर्वाद नहीं देती। मैं लोगों के पास जब वोट मांगने पहुंचता तो मुझे भगा देते। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाकर राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है।

READ MORE : OLA ला रही इलेक्ट्रिक कार, 4 सेकेंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, कंपनी ने शेयर की फर्स्ट लुक, देखें तस्वीरें

यदि मेरी गिरफ्तारी करनी हो तो कर लीजिए। मैं तैयार खड़ा हूं। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड मतों से विजय होऊंगा। ब्रम्हानंद नेताम सुबह सबसे पहले गांव में ही शीतला माता मंदिर गए। उन्होंने जीत के लिए देवी से आशीर्वाद लिया। फिर करीब 9 से 9:30 के बीच कसावाही मतदान केंद्र पहुंचे। ब्रम्हानंद के साथ उनकी पत्नी भी वोट डालने आईं थीं। हालांकि, वोट से पहले वो थोड़ा भावुक भी हुईं। भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद ने पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

latest news Videos यहां देखें:

 

 


संबंधित समाचार