होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BANK JOB 2026: BOI ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, 1 लाख के पार है सैलरी

BANK JOB 2026: BOI ने निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, 1 लाख के पार है सैलरी

Bank of India SO Recruitment 2026:  बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ख़ुशख़बरी, बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 10 सितंबर यानि की आज से शुरू हो गए है और 25 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bankofindia.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट करे। 

कौन कर सकता है आवेदन?  

 उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय (जैसे कि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फुल स्टेक इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, डेटा इंजीनियरिंग लॉ, फायर सेफ्टी, सिविल इंजीनियरिंग इत्यादि) में बीटेक/बीई/एमसीए/एमएससी/ग्रेजुएशन/LLB की योग्यता होनी चाहिए।  उम्मीदवारों के पास 2 से लेकर 8 साल तक का अनुभव भी होना चाहिए, जो पोस्ट पर निर्भर करता है।

उम्र सीमा

इस भर्ती में उम्र सीमा पद के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 30 से 42 साल तक रखी गई है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी गई है. 

सैलरी 

इस भर्ती की खास बात इसकी शानदार सैलरी भी है. स्केल-I में बेसिक पे 48,480 से शुरू होगा. स्केल-II में बेसिक पे 64,820 से शुरू होगा. स्केल-III में बेसिक पे 85,920 से शुरू होगा. वहीं स्केल-IV में बेसिक पे 1,02,300 से शुरू होकर 1,20,940 तक जा सकता है.

कई चरणों  में होगा चयन

ऑनलाइन परीक्षा 
इंटरव्यू
मेडिकल एग्जाम 

आयु सीमा

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 1,180 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: 175 रुपये

संबंधित समाचार