मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने का मामला सामने आया है। मृतक का शव एक यात्री ने देखा और तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला मैहर शहर के एनएच-30 स्थित हरनामपुर बायपास ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन का है।
डायल-112 को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री की नजर मैहर रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से लटके व्यक्ति पर पड़ी। उसने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
मृतक युवक कौन था और उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। इसके साथ ही आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द घटना का खुलासा हो सके। घटना गुरुवार देर रात की है।